फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर मारी गोली, पीजीआई रेफर

Sat, 23 Aug 2014 11:58 PM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शुक्रवार रात लगभग 11 बजे गांव आहुलाना के एक व्यक्ति को घर से गांव के बस स्टैंड बुलाकर ले गए एक युवक ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपनी जीप में डालकर रोहतक के पीजीआई में इलाज के लिए दाखिल कराया। पुलिस ने घायल के भाई के बयान पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव आहुलाना निवासी विजय (32) पुत्र महेंद्र को शुक्रवार रात लगभग 11 बजे रामधन पुत्र गोरधन ने गांव के बस स्टैंड पर बुलाया। थोड़ी देर बाद जब वह वहां पर पहुंचा तो नंदा पुत्र शादी राम ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से विजय पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और विजय को जीप में डालकर रोहतक के पीजीआई ले जाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
 पुलिस विजय के भाई मनीष के बयान पर गांव आहुलान निवासी रामधन पुत्र गोरधन, नंदा पुत्र शादीराम, संदीप पुत्र राजपाल, रामदत्त पुत्र शादी राम और अनवर पुत्र बाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों से पता चला है कि रात के समय आपसी कहासुनी के चलते झगड़ा हुआ था जिसको लेकर गोली चलाई गई। बरोदा थाना प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि पुलिस ने विजय के भाई मनीष के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें