फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छुट्टी के बावजूद खुले रहे कई स्कूल

Thu, 17 Aug 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए थे। उसके बावजूद भी कई स्कूल खुले रहे। हालांकि स्कूलों ने विद्यार्थियों के स्कूल में पहुंचने के बाद छुट्टी कर दी।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में भी राष्ट्रीय पर्व पर कार्यक्रम हुए। जिस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद में ध्वजारोहण कर 16 अगस्त को सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की थी। सीएमओ से ट्वीट कर छुट्टी के आदेश दिए थे। उसके बावजूद बुधवार को सोनीपत में कई निजी स्कूल खुले रहे। स्कूल संचालक सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते रहे। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि सरकार के आदेश के बावजूद स्कूल खुले रहने का मामला संज्ञान में आया है। जानकारी जुटाकर ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें