फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने धरना दिया

Thu, 17 Aug 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मांगों को लेकर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को अधीक्षक अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के राज्य चेयरमैन रणबीर दलाल ने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए। वर्ष 2006 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन नीति लागू की जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। कैनाल गार्ड को पदोन्नत किया जाए। सेवा नियम 2012 की त्रुटियां दूर की जाएं। चतुर्थ श्रेणी से लिपिक पर पदोन्नत होने पर कंप्यूटर टेस्ट की शर्त हटाई जाए। कैनाल गार्ड का अलग से कैडर बनाकर उनको तृतीय श्रेणी का कर्मचारी बनाया जाए। मंच संचालन हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव रामलाल ने किया। इस दौरान भवन निर्माण शाखा से प्रधान सुनील, सचिव पवन कुमार, जयकिशन, गोहाना शाखा के प्रधान नरेश फौजी, सचिव सुशील, सुभाष जनस्वास्थ्य शाखा के चेयरमैन विनोद योगी, प्रधान रामचंद्र लाठ, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें