फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो पक्षों के झगड़ों में कई घायल, पुलिस को दी शिकायत

Mon, 01 Apr 2024 07:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गामड़ी गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि कहासुनी के बाद आरोपियों ने उनके घर और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। दूसरे पक्ष का आरोप है कि पंचायत में उनकी पिटाई की गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव गामड़ी के दलबीर ने बताया कि गांव में एक मामले को लेकर पंचायत हुई थी। वहां पर गांव के अरुण से उनकी कहासुनी हो गई थी। वह पंचायत से वापस अपने घर आ गए थे। कुछ देर बाद अरुण अपने 13-14 साथियों के साथ डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर पर पहुंचे। उनकी पिटाई कर तोड़फोड़ की। शोर सुनकर पड़ोसी आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। इसके बाद आरोपी उनके मेडिकल स्टोर पर गए और वहां भी तोड़फोड़ की। दलबीर को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। दूसरे पक्ष के अरुण ने बताया कि वह पंचायत में गए थे। वहां पर दलबीर के बेटों ने उनसे कहा कि तुझे पंचायती बनाते हैं और यह कहकर उनकी पिटाई करके धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें