फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुश्ती स्पर्धा के अंडर-14 में मानसी व दीपांशी प्रथम

Sun, 25 Aug 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30 - सोनीपत के सेक्टर- चार स्थित खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के दाैरान दौड़ में भग ले
विज्ञापन
साेनीपत। जिलास्तरीय स्कूल प्रतियोगिता में शनिवार को लड़कियों के कुश्ती व एथलेटिक्स के मुकाबले कराए गए। इसमें जिले के विभिन्न खंडों से खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कुश्ती स्पर्धा के मुकाबले गांव राठधना स्थित ममता मॉडर्न स्कूल में कराए गए। अंडर-14 में मानसी व दीपांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स स्पर्धा के मुकाबले सेक्टर-4 स्थित खेल परिसर में कराए गए। इनमें जिले से 405 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिलास्तर के विजेता खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता 1 से 23 सितंबर तक विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। सोनीपत जिला प्रतियोगिता में बैडमिंटन, लड़कों के भारोत्तोलन, हॉकी और लड़कियों के बास्केटबॉल खेल की मेजबानी करेगा। गांव राठधना स्थित ममता मॉडर्न स्कूल में हुए कुश्ती स्पर्धा के मुकाबले आयोजित किए गए थे। गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी की पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि अकादमी की अंडर-14 आयु वर्ग के 42 किलो भार वर्ग में मानवी, 50 किलो भारवर्ग में दिपांशी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-17 आयु वर्ग के 46 किलो में निकिता ने स्वर्ण पदक व ओजल ने 65 किलो में रजत पदक जीता है। विजेता पहलवानों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रशिक्षक संदीप शर्मा ने बताया कि अंडर-17 के 800 मीटर में वंशिका, अंडर-17 के 1500 व तीन हजार मीटर दौड़ स्पर्धा में मुस्कान प्रथम रही। वहीं, 400 मीटर में वंशिका व 1500 में आरती द्वितीय स्थान पर रही।
यह रहे विजेता पहलवान
कुश्ती अंडर-14 आयु वर्ग : काजल (30 किलो, राजकीय उच्च विद्यालय, हरसाना कलां), दिव्या (33, राजकीय उच्च विद्यालय, गढ़ी झंझारा), धानी (36, राजकीय उच्च विद्यालय, हरसाना कलां), मिनाक्षी (39, जेपी जैन विद्यालय), मानसी (46, राजकीय विद्यालय, बुटाना), निशा मोर (54, रामजस विद्यालय), प्रिया (58, राजकीय उच्च विद्यालय, पुठ्ठी), माफी (62 किलो, हर्ष विद्यालय, पुरखास)।
विज्ञापन

अंडर-17 : रुचिका (36 किलो, एचवी उच्च विद्यालय), सुक्षमा (43, आदर्श पब्लिक स्कूल), अंजली (49, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, नाहरी), साक्षी (53, मॉडर्न विद्यालय, राठधना), संध्या (57, शिवाजी विद्यापीठ, भदाना), काजल (61 किलो, राजकीय कन्या विद्यालय, सिसाना)।अंडर-19 : स्नेह (53, आदर्श पब्लिक विद्यालय), तन्नु (57, गीतांजली विद्यालय, बड़वासनी), अंतिम (59, राजकीय कन्या विद्यालय, सिसाना), जानवी (62, राजकीय विद्यालय, छिछड़ाना), प्रियांशी (65 किलो, राजकीय विद्यालय, छिछड़ाना)।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें