फोटो 08: सोनीपत के राजकीय महाविद्यालय गन्नौर की छात्रा मन्नत (बीच में) को राज्यस्तरीय प्रतियोगि
गन्नौर। राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में राजकीय महाविद्यालय की छात्रा मन्नत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। मन्नत ने 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया। महाविद्यालय में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 3 व 4 मई को जींद के नरवाना स्थित नवदीप स्टेडियम में आयोजित की गई।
प्राचार्य एसपी यादव ने मन्नत की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल महाविद्यालय बल्कि अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है। प्रोफेसर कीर्ति खत्री ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं है। बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से आगे निकल देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने मन्नत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मन्नत ने कहा कि उसका सपना ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतने का है।