फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान आए हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग

Thu, 18 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
गांव टांडा में हुए हमले के बाद एकत्रित ग्रामीण व जांच को पहुंची पुलिस। - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
गांव टांडा में मंदिर के जीर्णोद्धार में लगे ग्रामीणों की तरफ कारों में आए करीब 25 हथियार बंद हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी ग्रामीण को नहीं लगी। वहीं, ग्रामीणों ने भी हथियारबंद लोगों पर पत्थर बरसा दिए। साथ ही वहां से भाग रहे कई हथियारबंद लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले करने की बात कही है। मामले की सूचना पर पहुंचे राई थाना प्रभारी ऋषिकांत ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंदिर में छिपकर बचाई जान
गांव टांडा के ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को मंदिर के जीर्णोद्धार का काम करवाया जा रहा था। इसी दौरान 3-4 गाड़ियों में सवार होकर आए 20-25 लोगों ने हथियार लहराने शुरू कर दिए। हथियारबंद लोगों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने ग्रामीणों की ओर भी फायरिंग की। ग्रामीणों ने किसी तरह मंदिर में छिपकर अपनी जान बचाई। बाद में भारी संख्या में ग्रामीणों के आने के बाद लोगों ने हथियारबंद लोगों पर पत्थर बरसाए जिससे वह वहां से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने मौके पर ही दो लोगों को हथियार सहित काबू कर लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर राई थाना प्रभारी ऋषिकांत दलबल सहित पहुंचे व ग्रामीणों द्वारा पकड़े दो लोगों को हिरासत में लिया। इस मामले में एक भाजपा नेता का भी नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन जांच के बाद ही इससे पर्दा उठ सकेगा।
मामला दर्ज न होने पर रोष
वहीं, इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज न होने व उनकी गिरफ्तारी न होने से रोषित ग्रामीण लघु सचिवालय में एसपी से मिलने पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन भी किया। बाद में वह एएसपी डीके भारद्वाज से मिले। एएसपी ने थाना राई प्रभारी को फोन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को दी शिकायत
ग्रामीणों ने फायरिंग करने वालों की शिकायत राई थाना प्रभारी को लिखित में दी है। ग्रामीणों ने बताया कि वह  अपने गांव में मंदिर का जीर्णोद्धार करवा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग हथियारों से लैस होकर आए व उनकी तरफ फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बाद में दो लोगों को पकड़ लिया, जिनकी रिवाल्वर व दो बंदूकें भी छीन लीं। ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन
मामले की शिकायत मिलते ही मौके पर जाकर मुआयना किया है। दो लोगों को हथियारों सहित ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही ठोस कार्रवाई की जाएगी। किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

-ऋषिकांत, थाना प्रभारी राई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें