फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाओं पर आरोप

विज्ञापन
मृतक प्रकाश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गन्नौर। शहर की रेहड़ा बस्ती में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मौत से पहले उसने थाना गन्नौर पुलिस को सूचना देकर पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं पर मानसिक रूप से परेशान करने और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रेहड़ा बस्ती निवासी साहिल ने बताया कि उसके पिता प्रकाश (48) पिछले करीब पांच वर्ष से लॉन्ड्री का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार का आरोप है कि दुकान के पास रहने वाली दो महिलाएं उन्हें लगातार फोन और मैसेज कर परेशान करती थीं।
साहिल के अनुसार उसकी बहन की करीब दो महीने बाद शादी होनी थी, लेकिन उसके पिता पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रहने लगे थे। उसने बताया कि पिता के मोबाइल में कथित धमकी भरे संदेश और कॉल का रिकॉर्ड है। उसने पुलिस से मोबाइल की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गन्नौर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बेटे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करी ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें