फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Mon, 18 Dec 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत-राठधना स्टेशन के बीच देर रात ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि रविवार देर रात करीब 12 बजे डाउन ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच की। रेलवे लाइन किनारे करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। प्रारंभिक जांच में रेलवे लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें