सोनीपत। मुरथल थाना पुलिस ने डंपर चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव आहुलाना निवासी अमित उर्फ मोनू है। उसके पास से चोरी किया हुआ डंपर व घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर को बरामद किया है। गांव मिमारपुर निवासी संदीप ने 29 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।