फोटो : 20: कुंडली थाना पुलिस की गिरफ्त में महिला पर चाकू से वार करने का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रव
सोनीपत। थाना कुंडली की पुलिस ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने, चाकू से वार कर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने की वारदात में नामजद आरोपी खेमचंद निवासी नूंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 21 सितंबर को महिला ने शिकायत दी थी कि वह अपने घर पर अकेली थी। उनका जानकार खेमचंद उनके घर आया और उनके साथ मारपीट करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उनकी गर्दन पर चाकू से वार किया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
पुलिस ने खेमचंद से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों का उपयोग किया।