फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक ड्राइवर पर चाकू से वार करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बरोदा थाना पुलिस की गिरफ्त में ट्रक ड्राइवर पर चाकू से हमला करने का आरोपी आशीष उर्फ आशू। स्रोत:
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। बरोदा थाने की पुलिस ने ट्रक ड्राइवर का रास्ता रोककर चाकू से हमला करने के आरोपी आहुलाना के आशीष उर्फ आशु को गिरफ्तार किया है। उससे वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी पर दुष्कर्म, धमकी देने और चोरी-धोखाधड़ी के भी चार मामलों दर्ज हैं।
गांव मातंड निवासी अजीत ने बताया था कि 16 जनवरी की रात करीब 9 बजे वह ट्रक में जुलाना के एक गोदाम से गेहूं भरकर झुंडपुर जा रहे थे। आहुलाना में चीनी मिल के पास पहुंचने पर सड़क पर तीन युवक नशे की हालत में चलते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

उसने जब युवकों को रास्ते से हटने के लिए कहा और ट्रक की गति थोड़ी धीमी कर ली तो एक युवक ने ट्रक की खिलड़ी खोल ली जबकि अन्य दो ट्रक के सामने खड़े हो गए। काले कपड़े पहने एक युवक ने ट्रक में चढ़कर उन पर चाकू से दो-तीन वार किए। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी थी। गोहाना के सामान्य अस्पताल से अजीत को प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर रेफर कर दियाथा। मामले की जांच में बरोदा थाने के सहायक उप निरीक्षक विनोद की टीम ने आहुलाना के आशीष उर्फ आशु को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशीष के खिलाफ थाना शहर गोहाना में दुष्कर्म, धमकी देने और चोरी-धोखाधड़ी के पहले भी चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वह जमानत पर है। पुलिस ने चाकू बरामद करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें