फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा : परिवार नियोजन के लिए लोगों को प्रेरित करें स्वास्थ्य कर्मी

Tue, 26 Nov 2024 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए पुरुष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 21 नवंबर से हुई थी, यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा।इसके चलते सोमवार को उप सिविल सर्जन (परिवार कल्याण) डाॅ. आशा सहरावत ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वह पुरुषों को परिवार नियोजन के महत्व व फायदे से अवगत कराकर नसबंदी कराने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

बुधवार व वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में, सोमवार को गोहाना स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल, वीरवार को सीएचसी फिरोजपुर बांगर में बिना चीरे-बिना टांके के नसबंदी की जा रही है। उप सिविल सर्जन डाॅ. आशा सहरावत ने बताया कि परिवार नियोजन के लिए पुरुष नसबंदी पर फैली भ्रांतियों, भ्रम व अंधविश्वास को दूर करें। उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी के साथ परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी के साथ बच्चों में तीन वर्ष का अंतराल के फायदों की जानकारी दी जाए। पुरुष नसबंदी को प्रोत्साहन देने के लिए व्यक्ति को 2000 रुपये और प्रेरक को 300 रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें