फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसार को स्वर्ग बनाने की शुरुआत घर से करनी होगी : ब्रह्माकुमारी

Fri, 26 Dec 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विश्व कल्याण सरोवर (दिल्ली जोन), नांगल खुर्द में वीरवार को नववर्ष में संस्कार परिवर्तन से संसार परिवर्तन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शिवानी ने लोगों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, राई से विधायक कृष्णा गहलावत, गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी शिवानी ने कहा कि हमें दिन की शुरुआत परमात्मा की याद से करनी है न कि मोबाइल देखने से। मोबाइल देखने की आदत से आत्मा की शक्ति का ह्रास होता है। हमें सुबह उठते ही मोबाइल देखने की आदत नहीं डालनी चाहिए। इसके विपरीत परमात्मा को याद कर आत्मा की शक्ति को बढ़ाना चाहिए।
दूसरा, शाम को घर पहुंचकर मोबाइल को एक जगह पर रख देना चाहिए न कि रील देखने में समय व्यस्त करना चाहिए। तीसरा, भोजन करते वक्त टीवी या मोबाइल कभी नहीं देखना चाहिए। चौथा, रात को सोने से पहले भगवान को याद कर सब चीजों के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहिए।
विज्ञापन

किसी की कमजोरी को देखकर उसका वर्णन करने से हमेशा बचना चाहिए। हमेशा सत्य व शुभ वचनों को बोलना चाहिए ताकि आत्मा में भी शक्ति बनी रहे। हमें संसार को स्वर्ग बनाने की शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी। इसके लिए पहले स्वयं को बदलना चाहिए, फिर घर को।
हमारे श्रेष्ठ संकल्प ही इस कलियुगी सृष्टि को बदलने में सहायक होंगे। शिवानी ने बताया कि एक जनवरी से नए वर्ष की शुरुआत हमें अभी से स्वयं को बदलने से शुरू करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें