सोनीपत। साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-23 मार्केट में आमजन को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया । इस दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, ओटीपी शेयरिंग, फेक लिंक, नौकरी या इनाम के झांसे जैसे मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
सहायक उप निरीक्षक गिरीश ने नागरिकों को बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से संबंधित शिकायत तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करवाएं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह साइबर सतर्क नागरिक बनें और अपने परिवार व समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। संवाद