फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक सद्भावना बढ़ाने के लिए करें हर संभव प्रयास : बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में शुक्रवार को सद्भावना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां एडीसी अशोक बंसल ने अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भावना को मजबूती देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक का दायित्व बनता है कि वह राष्ट्र को प्राथमिकता देते हुए जीवन में आगे बढ़ें। जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म और भाषा के भेदभाव के बिना सभी देशवासियों की भावनात्मक एकता व सद्भावना के लिए कार्य करें। उन्होंने शपथ दिलाई कि हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत व संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान नगराधीश जितेंद्र जोशी, डीआईपीआरओ सुरेश सरोहा, बिजेंद्र कुमार, सीएमजीजीए ज्योति, उपायुक्त की निजी सहायक सुनीता देवी, नाजर राजेश, अशोक राणा, डीसीपीओ डॉ. रितु, बाल संरक्षण अधिकारी (संस्थानिक) ममता शर्मा, स्वदेश, राकेश, पूजा, उपासना, पवन, राममेहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें