फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नीट में गढ़ी ब्राह्मणान की बेटी मैत्री तुषीर ने हासिल की 366वीं रैंक

Sat, 18 Jul 2026 10:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव गढ़ी ब्राह्मणान में मैत्री तुषीर का स्वागत करते एसीपी अमित धनखड़ व अन्य
विज्ञापन
-रोजाना दस घंटे पढ़ाई की, परिजनों में खुशी की लहर
विज्ञापन

फोटो :34: सोनीपत के गांव गढ़ी ब्राह्मणान में मैत्री तुषीर का स्वागत करते एसीपी अमित धनखड़ व अन्य परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। प्रतिभा, परिश्रम और सही मार्गदर्शन का संगम हो तो सफलता निश्चित होती है। इस बात को चरितार्थ करते हुए सोनीपत के गांव गढ़ी ब्राह्मणान की बेटी मैत्री तुषीर ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2026 में शानदार प्रदर्शन कर ऑल इंडिया 366वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।
मैत्री ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता पूनम और हितेश तथा अपने शिक्षकों तथा निरंतर किए गए कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य तय करने के बाद उन्होंने नियमित अध्ययन, आत्म अनुशासन और निरंतर अभ्यास को अपनी सफलता का आधार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रोजाना दस घंटे तक पढ़ाई की। मैत्री ने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक उन्होंने गोहाना रोड स्थित अकादमी से शिक्षा ली और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। मैत्री की इस उपलब्धि पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
परिजनों ने इसे पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

एसीपी अमित धनखड़ ने मैत्री को बधाई देते हुए कहा कि मैत्री की सफलता वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें