फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिता-पुत्र की हत्या मामले में मुख्य शूटर गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :13: सोनीपत के खरखौदा में पिता-पुत्र हत्याकांड काआरोपी कर्ण एसयूएजी टीम की गिरफ्त में। स्र
विज्ञापन
खरखौदा। स्पेशल यूनिट एंटी गैंगस्टर टीम ने गोपालपुर के पिता-पुत्र की हत्या के मामले में शुक्रवार को मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्ण थाना कलां गांव का रहने वाला है। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

गोपालपुर के बुजुर्ग बुधराम ने 24 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि पोता मोहित, बेटा धर्मबीर बाइक लेकर सोनीपत कोर्ट में पेशी के लिए निकले थे। वह भी खरखौदा तक जाने के लिए उनके साथ बाइक पर बैठ गए थे। इसी बीच थाना कलां फ्लाईओवर से पहले उसे बाइक से उतारकर दोनों आगे बढ़े तो सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मारी थी। इससे दोनों पुल से नीचे जा गिरे।
इसके बाद उनके देखते ही देखते स्कॉर्पियो से उतरे खरखौदा के मोहित व हुमायुपुर, हाल खरखौदा के मनीष ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पोते व बेटे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बुधराम ने आरोप लगाया था कि वारदात रंजिशन की गई है। मामले में एसयूएजी, सोनीपत की टीम ने अब तक तीन आरोपियों खरखौदा के देवराज, बवाना, दिल्ली के रोहित व खरखौदा के राहुल को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब चौथे आरोपी थाना कलां गांव के कर्ण को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि कर्ण वारदात का मुख्य आरोपी है। उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें