फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दूधिया हत्याकांड में मुख्य आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया

Sat, 31 Aug 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। क्राइम यूनिट गोहाना ने दूधिया हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी की पहचान रोहतक जिले के गांव घिलौड़ निवासी अंकित के रूप में हुई। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव शामडी निवासी अंकुश ने 11 जुलाई को थाना सदर पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके पिता दूध बेचने का काम करते थे। वह बाइक पर सुबह करीब 8:30 बजे घर से गोहाना के लिए निकले थे। पानीपत-गोहाना हाईवे पर शिव गोरखनाथ ढाबा के सामने बाइक पर आए तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अंकुश ने हत्या में देवेंद्र से पुरानी रंजिश बताई थी और देवेन्द्र, राजेश, मोनू, अमित उर्फ घोलू, जितेंद्र, सुनील, विनय, राका, फोर्ड पर हत्या के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अंकित को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें