फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक साल तक मनाई जाएगा महात्मा ज्योतिबा फुले का 200वां जयंती वर्ष

Wed, 18 Feb 2026 05:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती वर्ष अप्रैल 2026 से अप्रैल 2027 तक मनाया जाएगा। उनकी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करवाने वाले पंजीकृत एनजीओ व शिक्षण संस्थानों को डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन की तरफ से अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने विशेष रूप से महिलाओं, वंचितों एवं उपेक्षित वर्गों की शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती वर्ष मनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

योजना के तहत डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन महान संतों की जयंती, पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने पर पंजीकृत, मान्यता प्राप्त गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) तथा राज्य, केंद्र सरकार के मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों को अनुदान राशि प्रदान करता है।
उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत पंजीकृत एनजीओ को अधिकतम दो लाख व मान्यता प्राप्त सरकारी कॉलेज, विश्वविद्यालय, संस्थान को अधिकतम पांच लाख तक का अनुदान प्रदान किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित एनजीओ नीति आयोग के एनजीओ पोर्टल पर पंजीकरण होना आवश्यक है।
संस्था कम से कम 2 वर्ष से कार्यरत हो। इसके लिए संबंधित राज्य, जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव की संस्तुति आवश्यक होगी। साथ ही राज्य व केंद्र सरकार के सरकारी कॉलेज, विश्वविद्यालय, संस्थान यूजीसी से मान्यता प्राप्त होने चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए यह जरूरी
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए संबंधित महान संत के जीवन एवं योगदान पर विस्तृत विवरण मांगे गए अनुदान का मदवार हो। पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों का विवरण, दो वित्तीय वर्षों की वार्षिक रिपोर्ट एवं ऑडिटेड लेखाजोखा, 100 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरीकृत बांड, प्रस्ताव कार्यक्रम की तिथि से कम से कम एक माह पूर्व डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन के कार्यालय में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। किसी संस्था को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक अवसर के लिए ही अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें