सोनीपत। जिले में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों और मंदिरों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया और हर जगह बोल बम व हर-हर महादेव के जयघोष की गूंज रही।
कांवड़ियों ने हरिद्वार, गंगोत्री व गोमुख से जल लाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। साथ ही बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल व मिठाई अर्पित कर मन्नतें मांगीं। श्रद्धालुओं ने उपवास कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
शहर के प्रमुख ककरोई चौक स्थित शंभू दयाल मंदिर, कैलाश कॉलोनी के ओम शिव धाम मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। पं. जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि 16 फरवरी को मंदिर परिसर में भंडारा लगाया जाएगा।
इसके अलावा 108 बगलामुखी विष्णेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर-23 स्थित शिव मंदिर, हलवाई हट्टा स्थित चिटाने वाली माता मंदिर, मॉडल टाउन स्थित नवदुर्गा माता मंदिर, कामी रोड स्थित बाबा धाम मंदिर, काली माता मंदिर सहित ग्रामीणांचल के शिवालयों में जलाभिषेक किया गया।
सहकारी चीनी मिल स्थित शिव मंदिर में हवन कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। पं. अमित शौनक ने भगवान शिव का पूजन करवाकर हवन में मंत्रोच्चारण के साथ आहुति डलवाई।
निवर्तमान मेयर ने किया जलाभिषेक
निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने शिवमंदिर में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। वह 20 से ज्यादा कार्यक्रम पहुंचे।
महाशिवरात्रि कार्यक्रम पहुंची पूर्व मंत्री
पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने सेक्टर-15 स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में बधाई देते हुए बाबा शिव के चरणों में स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया।
विधायक ने किया जलाभिषेक, हनुमान व शिव स्वरूप संग नाचे
विधायक निखिल मदान ने रविवार को भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। वह विभिन्न जगहों पर आयोजित भजन कीर्तन और भंडारों में पहुंचे। अहमदपुर गांव में पहुंचकर महाशिवरात्रि पर गांव की पहली कांवड़ लाने वाले भोले विशेष को शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक ने महाशिवरात्रि के पर्व पर किया जलाभिषेक
पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने महाशिवरात्रि के पर्व पर रेलवे रोड स्थित नेहरू पार्क में आयोजित महा शिव पुराण कथा सहित अन्य शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया।
शिव मंदिर पार्क में बांटा प्रसाद
गन्नौर। रेलवे रोड पर शिव मंदिर पार्क के सामने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव पार्क समिति की ओर से मीठे चावल का प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व पार्षद अंकित मल्हौत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समिति के सदस्य नंद छाबड़ा, सुरेंद्र जग्या, प्रवेश मदान और सतीश टुटेजा आदि ने भंडारे की व्यवस्था में सहयोग दिया।
फोटो 11: सोनीपत के शंभू दयाल शिवाला में नंदी को नमन करते श्रद्धालु। संवाद