फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महर्षि वाल्मीकि ने अपने तप और ज्ञान से अंधकार में प्रकाश फैलाया

Wed, 08 Oct 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के गोहाना में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
विज्ञापन
गोहाना। वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसाइटी की ओर से शहर में जिलास्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सोसाइटी को अपने कोटे से 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज का यह दिन प्रेरणा का दिन है। जब-जब मानवता भटकती है, तब-तब कोई महापुरुष मार्गदर्शन के लिए अवतरित होता है। महर्षि वाल्मीकि ऐसे ही त्रिकालदर्शी ऋषि थे, जिन्होंने अपने तप और ज्ञान से अंधकार में प्रकाश फैलाया। उन्होंने कहा कि रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शन है।
महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से समाज को मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्य के आदर्शों से परिचित कराया। यही कारण है कि आज भी हर पीढ़ी रामायण से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर केवल स्थापत्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को सत्य, करुणा, और समानता का संदेश दिया। उन्होंने जीवनभर समाज में व्याप्त भेदभाव और अज्ञानता को दूर करने का कार्य किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना शर्मा, महामंत्री जोगिंद्र शर्मा, संयोजक दीपक लारा, अनाज मंडी के प्रधान श्यामलाल वशिष्ठ, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित वाल्मीकि, दीपक भारद्वाज, ओमप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें