जयंती पर कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे और स्कूल स्टाफ। स्रोत: स्कूल
सोनीपत (वि)। ज्ञान गंगा मांटेसरी एंड मॉडल स्कूल में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शुभारंभ चेयरमैन सुधीर जैन, डायरेक्टर ध्रुव जैन और प्राचार्या मीनाक्षी खुराना ने दीप प्रज्वलित कर किया। चेयरमैन सुधीर जैन ने कहा कि रामायण मानवता का मार्गदर्शन करती है। प्राचार्या मीनाक्षी खुराना ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन आत्मबोध का प्रेरणादायक उदाहरण है। इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण और कविता पाठ द्वारा उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। दिव्यांका, मयंक, तनिष्का, हिमांशी, मन्नत और स्वास्तिक आदि ने प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।