दिल्ली में होने वाले फिनाले में जगह बनाने वाले लक्ष्य और लक्षित वर्मा को सम्मानित करते हुए। स्
सोनीपत (वि)। शिवा शिक्षा सदन के लक्षित और लक्ष्य वर्मा ने क्रीटिविटी लीग 2026 के जोनल राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आईआईटी दिल्ली में होने वाले फिनाले के लिए जगह बनाई है। 24 अक्टूबर को स्वर्णप्रस्थ पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा और पंजाब के करीब 40 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दोनों विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच, तार्किक क्षमता और तकनीकी दक्षता का शानदार परिचय देते हुए यह सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।