फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सरस्वती ने नवचेतना का किया संचार : सतदेव दहिया

Mon, 17 Nov 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के काठ मंडी स्थित आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौर
विज्ञापन
सोनीपत। काठमंडी स्थित आर्य समाज के 39वें वार्षिक उत्सव पर आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहा पांच कुंडीय अथर्ववेद पारायण महायज्ञ रविवार को वैदिक रीति से पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। आचार्य राजकुमार शर्मा के ब्रह्मत्व में 19 यजमान परिवारों ने महायज्ञ में पूर्णाहुति डाली।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कमांडर सतदेव दहिया ने शिरकत की। कार्यक्रम में सहदेव बेधड़क, रणबीर सिंह आर्य ने भजन प्रस्तुत कर समा बांधा। मंच संचालन आर्य समाज के मंत्री कपिल देव ने किया।
आर्य समाज की ओर से समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर पूनम सहरावत, राजबीर छौक्कर, गीता, संतोष, राधा, प्रवीण वर्मा, योगेश जैन, राजेंद्र मलिक, प्रताप शास्त्री, सुभाष सिसौदिया, मोहन सिंह मनोचा सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधान धर्मप्रकाश दहिया, सूरजभान, ज्ञानचंद आर्य, अरुण दहिया, राजपाल, आलोक भनवाला, नरेंद्र सिंह, सतबीर सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें