फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य और पराक्रम के प्रतीक थे महाराणा प्रताप : गजेंद्र शेखावत

Mon, 16 Jun 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33- सोनीपत के राई के गांव टांडा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा एवं राणा सांगा द्वार के अनाव
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश के किसी भी कोने में मौजूद पुराने किलों, महलों को संरक्षित रखने में हरसंभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

इससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी, ताकि वह अपने पूर्वजों के गौरवमयी इतिहास से प्रेरित होकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर सकें।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को राई हलके के गांव टांडा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा एवं राणा सांगा द्वार का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक के रूप में हजारों साल तक पूजनीय रहेंगे।
वीर महापुरुष किसी एक जाति व धर्म के नहीं होते हैं, बल्कि वह समस्त शोषित व वंचित समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। देश-प्रदेश की सरकार महापुरुषों की जयंती व उनके बलिदान दिवस को मनाने में कोई कमी नहीं रखती है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा गीता व हरि की पवित्र भूमि है। समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के लिए आज के युवाओं को सभी प्रकार के भेदभाव दूर करके एक साथ काम करना चाहिए, ताकि समाज व देश आगे बढ़ सके। इसका सभी को लाभ मिल सके।
राई की हलका विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा व सांगा द्वार के अनावरण के साथ हलके में टांडा गांव का भी विकास किया जाएगा। वह हलके के विकास के लिए ग्रामीणों के साथ हमेशा प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें