फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महाराणा प्रताप प्रवेश द्वार का किया शुभारंभ

Tue, 14 May 2024 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव दहिसरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया। इसका शुभारंभ सरपंच धीर सिंह चौहान, करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान, मास्टर दिनेश चौहान ने रिबन काटकर किया। साथ ही करणी सेना ने सभी गांवों के सरपंचों को प्रस्ताव दिया है कि सभी अपने गांवों में सर्वसमाज के महापुरुषों के द्वार, बोर्ड और प्रतिमा लगवाएं। इस कार्य में संगठन पूरा सहयोग करेगा। करनी सेना की ओर से दो साल पहले इस अभियान की शुरुआत की गई थी। बोर्ड लगाकर अब यह बड़ा रूप लेता जा रहा है। इस दौरान पंकज चौहान, शक्ति चौहान, धर्मवीर चौहान, राजू चौहान, सोनू चौहान समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें