राई। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर ट्रक रोककर आराम कर रहे चालक को डराकर तीन-चार युवक नकदी, मोबाइल फोन और चाबी छीनकर भाग गए। चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नूंह मेवात के गांव शहजादपुर निवासी सलीम ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह ट्रक पर चालक हैं। वह ट्रक को लेकर सोमवार रात को केएमपी पर जा रहे थे। उन्होंने केएमपी के जीरो प्वाइंट पर अपना ट्रक रोक दिया और आराम करने लगे। वह सो रहे थे कि देर रात करीब सवा एक बजे तीन-चार युवक उनके पास आए। वह आते ही कहने लगे कि तू पीछे हमारी गाड़ी का एक्सीडेंट कर आया है। इतना कहते ही उन्होंने डराकर उनकी जेब से तीन-चार हजार रुपये, मोबाइल फोन व गाड़ी की चाबी छीन ली। उसके बाद वह अपने दोपहिया वाहन पर सवार होकर नेशनल हाईवे-44 की तरफ भाग गए। वह उनका दोपहिया वाहन नहीं देख सके। उन्होंने मामले से राई थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।