खरखौदा। गांव झिंझोली स्थित सूर्या फाउंडेशन आश्रम साधना स्थली में चल रहे 20 दिवसीय आचार्य व्यक्तित्व विकास शिविर कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। वक्ता प्रो. एचएल शर्मा ने प्रतिभागियों को पढ़ने की तकनीक व खेल के माध्यम से सीखने में अधिक सक्षम बनाने के विषय पर जानकारी दी। उन्होंने खेलों को शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। साथ ही इसके व्यावहारिक उपयोग पर जोर दिया।शिविर में मनोहर ने गांव में सूर्य घर योजना संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह योजना कैसे गांवों में ऊर्जा संसाधन को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। शिविर प्रमुख शिव राजवाड़े ने बताया कि इस तरह के सत्र प्रतिभागियों व शिक्षकों के विकास के लिए बेहद उपयोगी हैं। शिविर का उद्देश्य शिक्षकों व आचार्यों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना व उन्हें नवीन शिक्षण तकनीकों से अवगत कराना है।