सोनीपत। राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता सपड़ा ने की। शिविर के अंतर्गत सुबह के सत्र में एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक निषेध पर जागरूकता रैली निकाली। उसके बाद ऋषि कॉलोनी के चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। शिविर में सभी ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ ली। शाम के सत्र में डॉ नवीन वशिष्ट ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवकों को श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत से परिचित कराया तथा उनके जीवन मूल्यों को समाज में प्रसारित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी मनजीत ने किया। इस दौरान स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद