फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक : महंत

Tue, 14 Jan 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27- सोनीपत के नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर में श्रीराम कथा के दौरान प्रवचन करते कथाव्यास मह - फोटो : udhampur
विज्ञापन
सोनीपत। नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर में चल रहे श्रीराम कथा एवं दिव्य सत्संग का नौवां दिन रहा। कथाव्यास महंत प्रिंस मुद्गल ने रामकथा में सुग्रीव मिलन, सीता खोज व लंका दहन के प्रसंग का वर्णन किया। कथाव्यास महंत प्रिंस मुद्गल ने बताया कि श्री रामकथा मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। कथा के पुण्य प्रवाह से श्रद्धालुओं का उद्धार होता है। आचार्य मनमोहन मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को हवन में पूर्णाहुति के साथ श्रीराम कथा संपन्न की जाएगी। कथा में शिव मंदिर सुधार समिति की ओर से अखिलेश उपाध्याय, आत्मप्रकाश यादव, अनिल मिश्रा, श्रीनिवास, पंडित सुरेश वत्स, योगेंद्र कुशवाह, रामनिवास, ओमवती रोहिल्ला, कमला खोखर, पूनम गुप्ता, संगीता वर्मा व निर्मला खर्ब मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें