भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गढ़ी केसरी पहुंचे वीरेंद्र कादियान। स्रोत :
गन्नौर। गढ़ी केसरी स्थित परशुराम भवन में रविवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। विधायक देवेंद्र कादियान के छोटे भाई और समाजसेवी वीरेंद्र कादियान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि वीरेंद्र कादियान ने कहा कि भगवान परशुराम न्याय और वीरता के प्रतीक है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में अनुशासन और नैतिकता की स्थापना की जा सकती है। कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। कादियान ने कहा कि सेवा ही सेवा बड़ा धर्म है। इस अवसर पर संजय त्यागी, राकेश, योगेश कौशिक, अमित त्यागी, मिंद्र, कुलदीप, जगदेव आदि मौजूद रहे। संवाद