24jjrp07- पंजाबी धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्
झज्जर। पंजाबी धर्मशाला में सत जिंदा कल्याणा सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस आचार्य अतुल कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कार्यक्रम में झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने भी शिरकत की। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया।
आचार्य अतुल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में प्रेम, भक्ति, करुणा और सरलता का संदेश छिपा है। उन्होंने गोकुल और वृंदावन की लीलाओं का वर्णन करते हुए माखन चोरी, गोप-गोपियों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार और माता यशोदा के वात्सल्य प्रसंग सुनाए। इन प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने कहा कि आज के समय में भौतिक सुखों की दौड़ में मनुष्य मानसिक शांति खो रहा है। भागवत कथा हमें संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हुए प्रेम, सेवा और भक्ति का मार्ग दिखाती है।
कथा के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़े भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से नियमित कथा श्रवण का आह्वान किया। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, वीरेंद्र दरोगा और सुभाष गुर्जर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
24jjrp07- पंजाबी धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्