फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान क्रांतिकारी थे भगवान बिरसा मुंडा : अंकित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव राठधना में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे एक कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में युवाओं ने सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में युवाओं को बिरसा मुंडा के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक अंकित ने युवाओं को बताया कि बिरसा मुंडा एक महान क्रांतिकारी थे। उन्हाेंने एक आम आदिवासी होते हुए ब्रिटिश राज के खिलाफ आंदोलन किया। उन्होंने आदिवासियों को एकत्रित कर ब्रिटिश राज की नींव हिला दी थी। ब्रिटिश राज के दौरान बंगाल (अब झारखंड) में हुए एक आदिवासी धार्मिक आंदोलन का नेतृत्व किया था। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दौरान अमर सिंह, अजय, वंश, गौरव, साहिल, दक्ष व आर्यन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें