फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिस्तौल के बल पर मुंशी से पांच हजार रुपये लूटे

Fri, 03 Nov 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। महमूदपुर रोड स्थित पुल के नीचे नई अनाज मंडी के मुंशी पर पिस्तौल तान कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूट लिया। वह देर रात काम खत्म कर स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे। सदर थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बुसाना निवासी रमेश ने पुलिस को बताया कि वह नई अनाज मंडी में आढ़ती के पास मुंशी है। अनाज मंडी में धान की खरीद चल रही है, जिसके चलते वह देर रात तक काम कर रहा है। बुधवार रात को वह स्कूटी से घर जा रहा था तो महमूदपुर रोड पर पुल के नीचे बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक युवक ने उन पर पिस्तौल तानकर रुपये और मोबाइल मांगा। उन्होंने उनके पांच हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। वह पेट्रोल पंप पर जाकर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को वारदात की शिकायत दी। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर थाना गोहाना के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें