कुंडली। गांव नाहरा के पास बाइक सवार बदमाशों ने आरटीओ कर्मचारी बनकर टेंपो को रुकवाया और चालक से नकदी लूट ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के कासगंज के गांव बल्लूपुर निवासी धर्मेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल दया बस्ती दिल्ली में रहते हैं। वह अपने भाई अनमोल यादव के साथ संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली से टेंपो में पाउडर भरकर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र सोनीपत के लिए चले थे। जब वह रात को डबल नहर के बीच गांव नाहरा के पास पहुंचे तो रात में करीब साढ़े 12 बजे एक बाइक पर सवार दो युवकों ने टेंपो के रुकवा लिया। उन्होंने खुद को आरटीओ का कर्मचारी बताकर गाड़ी के कागजात चेक करने के लिए मांगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर उससे 15000 रुपये और मोबाइल भी छीन लिए। घना कोहरा होने के कारण उनकी बाइक का नंबर नहीं देख सके। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।