फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक व क्लीनर को काबू कर कंटेनर, 14000 रुपये व मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। जीटी रोड पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास कार सवार दो बदमाशों ने खुद को फाइनेंस कंपनी के कर्मी बनाकर कंटेनर लूट लिया। बदमाश चालक व क्लीनर को धमकी देकर जाहरी फ्लाईओवर की तरफ ले गए और उन्हें वहां उतारकर उनका कंटेनर ले गए। बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में कंटेनर चालक के एटीएम कार्ड से 14000 रुपये भी निकलवाए और उनका मोबाइल फोन भी ले गए। राई थाना की बहालगढ़ चौकी पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला अजमेर के गांव अमरगढ़ के रहने वाले अमर सिंह ने बहालगढ़ चौकी पुलिस को बताया कि वह कंटेनर पर चालक है। वह अपने साथ क्लीनर अजमेर के गांव रुदलाई के शैतान सिंह को लेकर बुधवार को गन्नौर गया था। गन्नौर से वह ट्राला के ऊपर कंटेनर बाक्स रखकर कुंडली स्थित एक कंपनी के लिए चले थे। जब वह सुबह करीब साढ़े 11 बजे बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास 5 स्टार ढाबा के निकट पहुंचे तो सेंट्रो कार सवार दो युवकों ने अपनी कार उनके कंटेनर के आगे अड़ा दी। जब उसने कंटेनर रोका तो कार से दो युवक उतर कर आए और उनमें से एक जबरन कंटेनर में चढ़ गया। उसने खुद को फाइनेंस कंपनी के कर्मी बताया और कंटेनर को वापस मुरथल की तरफ ले जाने को कहा। वह उसकी धमकी के चलते कंटेनर को वापस लेकर चलने लगा। कुछ जाने पर पर उन्होंने कंटेनर को रोक लिया। इस पर कार सवार दूसरा युवक भी कंटेनर में आ गया। इसी बीच एक स्वीफ्ट कार भी वहां पहुंची। उसके आते ही कंटेनर में चढ़े युवकों ने उसके व शैतान सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उनके मोबाइल छीन लिए। साथ ही उसका एटीएम कार्ड छीनकर उसके एटीएम कार्ड से 14000 रुपये निकलवा लिए। उसके बाद पैसे व मोबाइल स्वीफ्ट कार वाले को दे दिए। इस पर स्वीफ्ट कार उनकी गाड़ी के आगे व सेंट्रो कार पीछे चलने लगी। वह उन्हें जाहरी बाईपास फ्लाईओवर के पास ले गए। वहां पर उन्होंने उसे व क्लीनर को कंटेनर से उतार दिया और बाद में उनका कंटेनर लेकर फरार हो गए।
एटीएम की फुटेज निकलवाएगी पुलिस
बदमाशों ने रास्ते में चालक अमर सिंह से एटीएम कार्ड छीन लिया और पासवर्ड पता कर उसके खाते से 14000 रुपये निकलवा लिए। पुलिस अब उस क्षेत्र के एटीएम की सीसीटीवी फुटेज निकलवाएगी। जिससे बदमाशों के बारे में कोई सुराग लगाया जा सके। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
कंटेनर चालक ने सेंट्रो व स्वीफ्ट कार सवार बदमाशों पर धमकी देकर कंटेनर, दो मोबाइल व एटीएम से 14000 रपये निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। जिससे जल्द पटाक्षेप किया जा सके।
विज्ञापन

- रणबीर सिंह, चौकी प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें