फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर दो युवकों से तीन लाख रुपये और आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बाघडू के पास दो साथियों पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर चार युवकों ने तीन लाख रुपये, सोने की चेन और कड़ा लूट लिया। बाद में हमलावर फरार हो गए। घायल युवकों को सामान्य अस्पताल व खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने युवक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बजाना कलां निवासी मंजीत सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि गांव बाघडू में उसका ननिहाल है। वह ननिहाल में अपने पड़ोसी अमित के साथ आया था। वह मंगलवार सुबह अमित के साथ अपने ननिहाल से घर आने के निकल लिया। उनके साथ गांव गंगाना का रवि भी कार में सवार हो गया। जब वह गांव के बाहर फिरनी में पहुंचे तो रवि ने कार को रुकवा लिया और लघुशंका करने के लिए चला गया। इसी बीच बाघडू गांव का धर्मेंद्र उनकी गाड़ी के पास आया और गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने गाली देने से रोका तो हाथापाई करने लगा। इसी दौरान धर्मेंद्र का भाई सुनील, ऋषि पुगथला, मोहित उर्फ छोटू हाथ में कुल्हाड़ी व लाठी लेकर आ गए। ऋषि ने मंजीत के पैर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वहीं धर्मेंद्र के भाई ने अमित को लाठी मार दी। मारपीट कर वह उनसे तीन लाख रुपये, आठ तोले सोने की चेन व ढाई तोले का कड़ा लूटकर फरार हो गए। आरोपी जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दे गए। इसी बीच उसका ममेरा भाई रवि कुमार मौके पर पहुंचा। उसने दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उन्हें खानपुर मेडिकल कालेज रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
युवक ने मारपीट कर नकदी व आभूषण छीनने का आरोप लगाया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार, जांच अधिकारी, थाना सदर सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें