फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव-2024 : स्वीप अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक

Mon, 01 Apr 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी अंकिता चौधरी ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से वोटर जागरूकता के लिए स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रॉल पार्टिसिपेशन) अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाताओं विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को वोट बनवाने व अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। ऐसे क्षेत्रों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा हैं जहां पिछले लोकसभा चुनाव में कम मतदान हुआ है।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि स्वीप अभियान के तहत जिन गांव में पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान फीसदी कम रहा था वहां पर महिला पंचायत का आयोजन कर मताधिकार के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर बनाओ, स्लोगन राइटिंग व सेमिनार किए जाएंगे। गांवों में मतदान जागरूकता रैली भी निकाली जाएंगी। सरकारी कार्यालय परिसरों में सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों, सीएचसी, पीएचसी व बस स्टैंड पर मतदान जागरूकता को लेकर होडिंग एवं पोस्टर लगाए जा रहे हैं। मतदान जागरूकता मोबाइल वैन से भी नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एडीसी ने बताया कि अभियान में विभिन्न विभागों के लोगों को शामिल कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें