फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला का पर्स चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर थाना पुलिस ने बस में सवार महिला यात्री से पर्स चोरी करने की वारदात में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पर्स में नकदी व आभूषण थे। आरोपी आर्य नगर के सन्नी और महेंद्र हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


गांव गढ़ी उजाले खां स्थित नई बस्ती के विशाल ने 26 मार्च को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी बहन रूपा को उसकी ससुराल बहादुरगढ़ से लेकर आया था। वह और उनकी बहन बस से गोहाना बस स्टैंड पर पहुंचे। यहां उनकी बहन के पास एक बड़ा बैग और पर्स था। रास्ते में पेट्रोल पंप के निकट बस में दो व्यक्ति चढ़े। वह व्यक्ति कुछ ही दूर जाने के बाद बस से उतर गए। घर जाकर उनकी बहन ने बड़े बैग में रखे सामान को संभाला। बैग में पर्स नहीं मिला। पर्स में सोने की दो अंगूठी, चेन, नाक की तिल्ली और 14 हजार रुपये थे। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपी सन्नी और महेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 हजार रुपये और सोने की दो अंगूठी बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें