फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर हुई सख्ती, पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर, 64 वाहनों के किए चालान

विज्ञापन
सोनीपत अनाज मंडी में निरीक्षण करते डीएसपी डा.रवींद्र कुमार। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस टीम की सख्ती लगातार जारी है। पुलिस बिना कारण बाहर घूमने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी के साथ ही उनके वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही 64 वाहनों के चालान किए हैं। इसके साथ ही अनाज मंडी का निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस टीम लगातार पहल कर रही है। जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है। बिना कारण बाहर निकलने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। 64 वाहनों के चालान भी किए हैं। पुलिस लॉकडाउन के दौरान अब तक 356 मुकदमे दर्ज कर चुकी है। इसके साथ ही 437 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 607 वाहन जब्त करने के साथ 6312 वाहनों के चालान किए हैं। शनिवार को डीएसपी डॉ.रवींद्र, सीआईए प्रभारी नरेंद्र पाल, सीआईए-2 प्रभारी विवेक मलिक व सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने अनाज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों को सोशल डिस्टेसिंग का पाठ पढ़ाया गया। वहीं हेल्थ चेकअप टीम में नियुक्त डॉ. पंकज सांगवान, देवेंद्र व सुभाष ने 95 पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की।
अब सरपंच से लिखवाकर सब्जी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
खरखौदा थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं में लगे लोगों को प्रशासन की तरफ से पास मुहैया करवाए गए हैं, जिस पर पास धारक लोगों को सेवा दे रहे हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अपना काम चलाने के लिए पंच-सरपंचों से लिखवाकर एक पत्र ले लिया है। ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है और पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी। अब ऐसे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
लॉकडाउन को लोगों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसका पालन करना चाहिए। जब तक लोग स्वयं इमानदारी नहीं दिखाएंगे पुलिस को सख्ती जारी रखनी पड़ेगी। लोगों को परिवार के साथ ही समाज के हित में स्वयं आगे आकर लॉकडाउन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ.रवींद्र कुमार, डीएसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें