फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में मत्था टेकने आए दूल्हा-दुल्हन वापस जाते हुए बार्डर पर फंसे

विज्ञापन
हलालपुर के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर पर दुल्हन के साथ खड़ा दूल्हा। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। शादी के एक दिन बाद दिल्ली के रोहिणी से अपने पैतृक गांव मंडोरा के मंदिर में मत्था टेकने आए दूल्हा और दुल्हन वापस जाते हुए हलालपुर के पास बार्डर पर फंस गए। वहां पुलिस ने मार्ग पर पत्थर रखकर रास्ता रोक दिया था। उसके बाद वह दूसरे मार्ग की तलाश में निकल गए।
विज्ञापन

रोहतक की रहने वाली खुशी शर्मा से शादी करने के बाद दिल्ली के रोहिणी का नीतीश शर्मा अपने पैतृक गांव मंडोरा के मंदिर में पूजा करने के लिए दिल्ली से पहुंचा था। पूजा पाठ करने के बाद जब वह वापस जाने के लिए हलालपुर के पश्चिमी यमुना लिंक नहर पर पहुंचा तो वहां पुलिस ने पत्थर रखकर मार्ग को बंद कर रखा था। इसके बाद वह वहां से वापस नहीं निकल सके। अब उनके लिए परेशानी यह आ गई कि वह कहां से जाए। पैतृक गांव में ऐसी व्यवस्था नहीं है कि वह वहां ठहर सके और नहरों के रास्तों पर पत्थर रख दिए जाने से वहां का रास्ता भी बंद हो गया। जिसके बाद नवविवाहित जोड़ा अपने माता-पिता के साथ किसी दूसरे रास्ते की तलाश में निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें