फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेटेलाइट से भैंसवान खुर्द में मिली आग की लोकेशन, टीम करेगी भौतिक सत्यापन

Sun, 10 Nov 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कृषि विभाग को सेटेलाइट से गांव भैंसवान खुर्द में फसल अवशेष जलाए जाने की लोकेशन मिली है। इसके बाद कृषि अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन के लिए टीम का गठन किया है। भौतिक सत्यापन के बाद इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि भेजी गई लोकेशन पर आग लगी पाई गई तो संबंधित किसान के खिलाफ जुर्माना व एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग फसल अवशेषों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। इसके लिए टीमों का गठन भी किया गया है। यह मोबाइल टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में बराबर नजर बनाए हुए हैं। फसल अवशेषों में आग की घटना मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिले में शुक्रवार को एक्यूआई खतरनाक स्तर 319 तक पहुंच गया था। शनिवार को हल्की हवाएं चलने से एक्यूआई 260 दर्ज किया गया। कृषि अधिकारियों ने किसानों का आह्वान किया है कि वह फसल अवशेष न जलाएं।
51 लोकेशन में से 11 जगह मिली आग की घटना

जिले में कृषि विभाग को सेटेलाइट से फसल अवशेषों में आग लगाए जाने की अब तक 51 लोकेशन मिली हैं। भौतिक सत्यापन के बाद 12 स्थानों पर आग लगी मिली है। इनमें 11 स्थान कृषि योग्य भूमि में थे, जबकि एक स्थान पर गैर कृषि भूमि में आग मिली है। कृषि विभाग ने अब तक 11 किसानों के खिलाफ जुर्माना व एफआईआर दर्ज करवाई है। इस मामले में सख्ती बरतते हुए अब जुर्माना भी बढ़ा दिया है। पहले जहां प्रति एकड़ 2500 रुपये जुर्माना किया जाता था, अब प्रति एकड़ पांच हजार से 30 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

फसल अवशेषों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। सेटेलाइट से फसल अवशेष में आग की मिली लोकेशन का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। अगर फसल अवशेषों में आग पाई जाती है तो संबंधित किसान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें