फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशेवर अपराधियों को सूचीबद्ध कर करें कार्रवाई : कुशल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस उपायुक्त पश्चिम कुशल सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को लघु सचिवालय में पश्चिम जोन के सभी एसीपी, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज के साथ अपराध व कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में घटित अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पश्चिमी जोन में क्राइम की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। अपराधियों की पहचान कर उन पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। अवैध नशा अथवा अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। थाना और चौकी में प्राप्त शिकायतों का कानून के दायरे में रहते हुए प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्वक निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जाए।
विज्ञापन



कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस की तैयारियां

पुलिस उपायुक्त ने कांवड़ यात्रा के संबंध में पुलिस की सभी टीमों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के तय मार्ग पर ही कांवड़ियों को रखने के प्रयास किए जाएं ताकि हाईवे पर यातायात में व्यवधान न हो। सोशल मीडिया पर कांवड़ यात्रा को लेकर हो रही पोस्टों पर नजर रखने की आवश्यकता है। इसके लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को बढ़ाया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त ने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों को ईमानदारी व लगन से कर्तव्य निर्वाह करने व अपने इलाका में आमजन को शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को टीम के तौर पर अच्छी नियत के साथ ईमानदारी से कार्य करना होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त राहुल देव, सभी थाना प्रबंधक, सभी चौकी प्रभारी व संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें जिससे पुलिस की सकारात्मक छवि बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें