फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब ठेके के कारिंदे पर हमला कर 35 हजार रुपये व छह पेटी शराब लूटी

Fri, 09 Aug 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। गांव नकलोई स्थित एक शराब के ठेके पर आए चार नकाबपोशों ने ठेका कारिंदे पर हमला करके लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाश शराब की छह पेटियां और 35 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गए। पुलिस ने शराब ठेकेदार की शिकायत पर सदर थाना पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

झज्जर जिले के गांव मांडौठी गांव प्रवीन का कहना है कि उसके शराब के ठेके पर बुधवार रात करीब सवा नौ बजे सेल्समैन उत्तर प्रदेश के जिला इटावा के गांव सरैया कुरखा निवासी नारायण बैठा हुआ था। इसी दौरान दो बाइक पर चार नकाबपोश ठेके पर पहुंचे। आरोपियों ने ठेके में घुसकर सेल्समैन से पिटाई की। इसके बाद आरोपी छह पेटी अंग्रेजी शराब लूटने के साथ ही 35 हजार रुपये की नकदी भी लूट ले गए। प्रवीन का कहना है कि वारदात के दौरान एक बदमाश के चेहरे से कपड़ा हट गया, उसे सेल्समैन से पहचान लिया। आरोपी गांव नकलोई निवासी अंकित है। प्रवीन का कहना है आरोपी अंकित ने ही अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें