फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक व दो कारों में भरी मिली शराब, नकदी भी बरामद

Thu, 22 Feb 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने अवैध रूप से लाई गई शराब और 3.70 लाख रुपये सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकलोई निवासी नितेश और उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के गांव पुरईया निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 27 में नियुक्त एसआई देवेंद्र को पता लगा कि मुरथल रोड पर विकास नगर के पास पानीपत के समालखा की पुलिस पहुंची है। इसके बाद टीम ने वहां पहुंच कर प्रॉपर्टी डीलर के प्लॉट से ट्रक और दो कार को बरामद किया। समालखा पुलिस की मदद से वहां ट्रक व गाड़ी में 182 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब मिली। वहीं कमरे के अंदर से 3.70 लाख रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से नितेश और सुमित को काबू किया है। पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें