फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईएमटी में 173 प्लॉटों के लिए ऑनलाइन बोली शुरू

Thu, 22 Feb 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की तरफ से इंडस्ट्रियल माॅडल टाउनशिप (आईएमटी) में विभिन्न 173 प्लाॅटों के लिए ई-बॉली शुरू की गई है। इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन बोली लगाकर प्लाॅटों को खरीद सकते हैं। वीरवार से शुरू हुई ई-बोली कई दिनों तक जारी रहेगी। आईएमटी खरखौदा में औद्योगिक इकाइयां शुरू करने के इच्छुक उद्योगपतियों के लिए एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से ही प्लाॅटों को खरीदने का अवसर प्रदान किया गया है। इसके तहत 450 वर्ग गज के 89 प्लाॅट, 800 वर्ग गज के 7 प्लाॅट, 1012.50 वर्ग गज के 62 प्लाॅट और 4050 वर्ग गज के 15 प्लाॅट खरीदे जा सकेंगे। साथ ही रिहायशी ग्रुप हाउसिंग के तहत 4050 वर्ग गज के प्लाॅट भी इस ई-आक्शन में शामिल हैं जहां पर मल्टीस्टोरी रिहायशी भवनों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें