फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब घोटाले की जांच कर रहे डीएसपी जितेंद्र का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खरखौदा शराब घोटाले के जांच कर रहे और जिला स्तरीय एसआईटी के प्रभारी डीएसपी जितेंद्र सिंह का तबादला हो गया। उनको जींद का डीएसपी बनाया गया है। उनके ट्रांसफर से शराब घोटाले की जांच प्रभावित हो सकती है। वह जिले में डीएसपी मुख्यालय थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने खरखौदा शराब घोटाले की जांच के लिए जिला स्तरीय एसआईटी का गठन किया था। उसके प्रभारी डीएसपी मुख्यालय जितेंद्र सिंह को बनाया गया था। उसके बाद पुलिस अधीक्षक रोहतक की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था। उसमें सोनीपत से डीएसपी जितेंद्र सिंह को सदस्य रखा गया था। वह शराब घोटाले की जांच में पहले ही दिन से जुड़े थे। मामले में भूपेंद्र के सरेंडर के साथ ही एएसआई जयपाल और चोरी की शराब की बिक्री करने वाले सतीश कुमार को गिरफ्तार किया था। डीएसपी भूपेंद्र और शराब तस्करी में शामिल लोगों के निशाने पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें