फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब घोटालाः चोरी-गबन, भ्रष्टाचार मामले में आरोपी एएसआई जयपाल गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई राज

Sat, 23 May 2020 09:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अंतरराज्यीय शराब तस्कर भूपेंद्र के सरेंडर के बाद उसके पुलिस कर्मियों से मिलीभगत कर लॉकडाउन में शराब ठिकाने लगाने के खुलासे के बाद दर्ज हुए मामले में नामजद आरोपी एएसआई जयपाल को एसआईटी ने शुक्रवार शाम रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


खरखौदा में शराब तस्कर भूपेंद्र की मां के नाम लीज पर लिए गए गोदाम में पुलिस की कई मामलों में जब्त कर रखी गई शराब को लॉकडाउन के दौरान ठिकाने लगा दिया गया था। मामले का खुलासा तब हुआ था जब शराब तस्करी के आरोपी भूपेंद्र ने सरेंडर कर दिया था। उसके बाद पुलिस ने दो तत्कालीन एसएचओ समेत सात पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया था।

जिसमें मुख्य आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर के साथ ही एएसआई जयपाल भी आरोपी है। मामले के बाद से आरोपी फरार थे। जांच में खुलासा हुआ था कि पुलिस कर्मियों ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के आरोपी के साथ मिलकर शराब को ठिकाने लगा दिया। शराब गोदाम में गिनती के बाद 5696 पेटियां कम मिली थीं। जिसके बाद से पुलिस जसबीर व जयपाल समेत अन्य आरोपियों को तलाश रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को मामले में एसआईटी को तब बड़ी सफलता मिली जब फरार एएसआई जयपाल को टीम ने रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी सोनीपत प्रभारी जितेंद्र की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे सोनीपत लेकर आई। टीम आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

एक अन्य मामले में आरोपी है जयपाल
एएसआई जयपाल शराब चोरी, गबन व भ्रष्टाचार और षड्यंत्र के मामले के साथ ही एक अन्य मामले में भी आरोपी है। उस पर आरोप है कि उसने भूपेंद्र की पकड़ी गई शराब को कम दिखाया था। साथ ही कम दिखाने के बाद भी उसमें से 151 पेटी शराब को उठवाकर दूसरी जगह रखवा दिया था। जिसमें मामले की जांच खरखौदा पुलिस कर रही है।

शराब चोरी, गबन व भ्रष्टाचार समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में आरोपी एएसआई जयपाल को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेंगे। पुलिस आरोपी जसबीर की गिरफ्तारी को भी लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

- जितेंद्र सिंह, डीएसपी और एसआइटी प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें