फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यूपी की तरह सरकार अपराधियों के घरों पर चलाए बुलडोजर

Sun, 09 Mar 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत के पटेल नगर में रेहड़ी संचालक का हालचाल जानने पहुंचे अखंड हिंदू स्वाभिमान के राष
विज्ञापन
सोनीपत। पटेल नगर में फास्ट फूड रेहड़ी संचालक पर हमला करने व रेहड़ी तोड़ने के मामले में पीड़ित को लगातार सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। अब अखंड हिंदू स्वाभिमान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष राई व अन्य ने पीड़ित से मुलाकात की। उन्होंने हरियाणा में भी यूपी की तर्ज पर अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पटेल नगर की गली नंबर-6 निवासी गणेश ने पुलिस को बताया था वह चार साल से फास्ट फूड की रेहड़ी लगाते हैं। एक माह पहले से उनसे कुछ दूर शाहरुख नाम के युवक ने फास्ट फूड की दुकान खोली है। गणेश का कहना था कि उनका काम अच्छा चल रहा है, जिससे शाहरुख उनसे रंजिश रखने लगा। उसने कई बार उन्हें रेहड़ी हटाने को कहा था, लेकिन उन्होंने नहीं हटाई थी। ऐसे में कुछ दिन पहले रात को दो युवकों ने उन पर हमला कर रेहड़ी के शीशे तोड़ दिए थे। मामले में पुलिस ने शाहरुख को काबू कर पूछताछ की थी।
अब मामले में शनिवार को हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष राई, जिला अध्यक्ष महेश बारोटा व अन्य पीड़ित से मिलने पहुंचे। मनीष राई ने कहा कि पीड़ित परिवार को पैरवी के लिए अधिवक्ता उनकी तरफ से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी की तर्ज पर सरकार को चाहिए कि आदतन मुजरिमों के घर बुलडोजर से तोड़े जाए। उनकी सरकारी सुविधा बंद कर दी जाए।

फोटो 31: सोनीपत के पटेल नगर में रेहड़ी संचालक का हालचाल जानने पहुंचे अखंड हिंदू स्वाभिमान के राष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें